समस्त ब्रजवासियों के प्राणाधार हैं गिरिराज गोवर्धन : भागवताचार्य शैलेन्द्र कृष्ण महाराज

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : ग्राम धौरैरा/राधा मोहन नगर स्थित मां धाम आश्रम में श्रावण मास झूलन महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत प्रख्यात भागवताचार्य धर्म पथिक शैलेन्द्र कृष्ण महाराज ने व्यासपीठ से देश के विभिन्न प्रांतों से आए सभी भक्तों-श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के नाम करण, यमलार्जुन उद्धार, माखन चोरी, बकासुर-अघासुर वध, कालिया मर्दन, इंद्र मान मर्दन और गिरिराज गोवर्धन महिमा की कथा श्रवण कराई।
श्रद्धेय धर्म पथिक शैलेन्द्र कृष्ण महाराज ने कहा कि गिरिराज गोवर्धन का प्रादुर्भाव भगवान श्रीकृष्ण के वक्षस्थल से हुआ है। द्वापर युग में देवराज इंद्र का मान मर्दन करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने सप्त कोसी गिरिराज गोवर्धन को अपने नख पर धारण किया था, तभी से उनका एक नाम गिरधारी पढ़ गया।
उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि में सात कोस में विद्यमान गिरिराज गोवर्धन समस्त ब्रजवासियों के प्राणाधार हैं। वे साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का ही स्वरूप हैं,जो ब्रज की रक्षा के लिए यहां विराजे हुए हैं।जो भी भक्त गिरिराज गोवर्धन की सच्ची आराधना व परिक्रमा करते हैं, गिरिराज गोवर्धन उनकी सभी मनोकामना निश्चित ही पूर्ण करते हैं।
महोत्सव में पधारे प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि माँ धाम आश्रम के संस्थापक धर्म पथिक शैलेन्द्र कृष्ण महाराज धर्म व अध्यात्म की बहुमूल्य विभूति हैं।उन्होंने देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर असंख्य व्यक्तियों को प्रभु भक्ति के मार्ग से जोड कर उनका कल्याण किया है।
इस अवसर पर गिरिराज गोवर्धन महाराज की अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक झांकी सजाई गई।साथ ही 56 प्रकार के भोग लगाए गए। इसके अलावा गोवर्धन महिमा से ओतप्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया गया।जिन पर समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।तत्पश्चात सभी भक्तों-श्रद्धालुओं ने गोवर्धन जा कर धर्म पथिक शैलेंद्र कृष्ण महाराज के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर श्यामपाल बाबूजी, महोत्सव के मुख्य यजमान सीताराम चौरसिया (मध्यप्रदेश), श्रीमती गीता चौरसिया, पंकज, डॉ. राधाकांत शर्मा, मोहन बाबा, चंद्रमोहन मास्टर साहब, सुमन दीदी, श्वेता, स्वाति, आकाश, साक्षी, मुन्ना भैया, पप्पू भैया आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3 व 4 सितंबर को होगा वामन द्वादशी मेला का आयोजन

Thu Aug 7 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 अगस्त : वामन द्वादशी मेला 3 सितंबर व 4 सितंबर के आयोजन को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में प्राचीन काल से वामन देवासी का मेला बड़े […]

You May Like

advertisement