समाज सेवा से होती है आत्मिक संतोष की अनुभूति : डॉ. सुरुचि सक्सेना

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

इनर व्हील क्लब ऑफ़ वृंदावन दिव्य शक्ति का हुआ चौथा अधिष्ठापन।

वृन्दावन : तराश मन्दिर क्षेत्र स्थित शारदा रेस्टोरेंट में समाज सेवा की अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील संस्था वृंदावन इकाई की इनर व्हील ऑफ़ वृंदावन दिव्य शक्ति का चौथा अधिष्ठापन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जिसमें जिला – 311 की अध्यक्ष डॉ. सुरुचि सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में इस वर्ष की निर्वाचित अध्यक्ष निशा शर्मा एवं सचिव राधिका गोस्वामी को क्लब की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि डॉ. सुरुचि सक्सेना ने कहा कि समाज सेवा करने से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। समाज सेवा करने के लिए ईश्वर कुछ ही लोगों को चुनता है।महिलाओं में लोगों के प्रति सहयोग, दया, करुणा का भाव होता है। इसी कारण से इनर व्हील क्लब आज विश्व में सेवा का पर्याय बना हुआ है।
पी.डी.सी. शिक्षाविद लता गोयल ने कहा कि इनर व्हील क्लब ने संपूर्ण विश्व में सेवा कार्यों की एक पहचान बनाकर के महिलाओं की शक्ति को उजागर किया है।
विशिष्ट अतिथि जिला की ISO मंजू पारीक ने कहा की वृंदावन क्लब की महिलाओं ने पूरे जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य स्वच्छता पर्यावरण एवं जल संरक्षण में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।हमें आशा है कि इस वर्ष भी यह नई टीम सेवा कार्यों के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष निशा शर्मा ने 2025- 26 में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
पूर्व अध्यक्ष संध्या शर्मा ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की और अच्छे कार्य करने वाले साथियों को पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर क्लब से पांच नए मेंबर और जोड़े गए।जिनमें राधिका गोस्वामी, रिचा वर्मा, नवीन तोडकर, गीता गोस्वामी और रेनू आदि ने अतिथियों का स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरजा शर्मा, निर्जला, निर्मल, श्रीं शांडिल्य, डॉ. सुनीता पचार, विनीता द्विवेदी, अंजू अग्रवाल, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, देवेन्द्र शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही। अधिष्ठापन समारोह की अध्यक्षता निशा शर्मा ने एवं संचालन सुनीता पचार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राधिका गोस्वामी ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश ने रचा इतिहास : आदेश हार्ट सैंटर में आई.वी.एल. तकनीक से हुआ सफल आप्रेशन

Sat Aug 9 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 अगस्त : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हृदय रोग के उपचार में एक नयी ऐतिहासिक सफलता हासिल की गई है। हृदय रोगी का सफल आप्रेशन अत्याधुनिक तकनीक आई.वी.एल. से किया गया है और आस-पास के क्षेत्र में पहली बार आदेश में यह तकनीक […]

You May Like

Breaking News

advertisement