स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा यात्रा

बिलरियागंज । जहाँ प्रदेश के सभी जिलो में देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उसी क्रम में सोमवार को बिलरियागंज बाजार के एक स्कुल के प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकली जिसके नेतृत्वकर्ता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव और मण्डल अध्यक्ष रूद्र प्रकाश राय रहे। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ स्कूली छात्रो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह यात्रा बाजार के नया चौक , पुराना चौक , बाजार खास से होते व्लॉक परिसर के शहीद स्मारक के पास जाकर समाप्त हुई। यात्रा में लोग हाथ में तिरंगा झण्डा लिये भारत माता की जय , बन्दे मातरम् के नारे लगाते हुये चल रहे थे , साथ साथ डीजे पर चल रहे देश भक्ति गीत से पूरा क्षेत्र देश भक्ति के भाव से ओत प्रोत हो गया। इस मौके पर भाजपा नेता रामसागर सिंह , तेज प्रताप सिंह ,उमेश गौड़ , दयाशंकर यादव , हरिकेश राजभर , नखडू सोनकर, श्रवण मद्देशिया , दिलीप मद्धेशिया उमेश राय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 अगस्त को होगा श्रीविष्णुस्वामी जयंती व गोस्वामी रूपानन्द जन्मोत्सव का आयोजन

Wed Aug 13 , 2025
15 अगस्त को होगा श्रीविष्णुस्वामी जयंती व गोस्वामी रूपानन्द जन्मोत्सव का आयोजन सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 श्रीविष्णुस्वामी जयंती व श्रीरूपानंदजी महाराज के जन्मोत्सव पर सम्मानित होंगी कई विभूतियाँ। वृन्दावन : बिहारीपुरा स्थित श्रीहरिदासपीठ मंदिर में सुप्रसिद्ध सेवाभावी संस्था श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट के […]

You May Like

advertisement