स्वतंत्रता दिवस को रहेगा जिले में शुष्क दिवस

कोण्डागांव, 14 अगस्त 2025/ जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर समस्त देशी मदिरा दुकान सी.एस.2 (घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), विदेशी कंपोजिट मदिरा एफ.एल.1 (घघ-कंपोजिट) एवं देशी/विदेशी मदिरा अहाता तथा एफ.एल.7 सैनिक केन्टीन फुटकर दुकानों को बंद रखने तथा अवैध शराब बिक्री पर समुचित नियंत्रण रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस संबध में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने जिले के अंतर्गत संचालित देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों को स्वतंत्रता दिवस पर्व के अवसर पर पूर्णतः बंद किये जाने हेतु आदेशित किया है। साथ ही अवैध शराब बिक्री, धारण एवं परिवहन पर समूचित नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधान न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव ने लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के न्यारक्षकों का उनके कार्यों एवं भर्ती की प्रक्रिया के संबंध लिया बैठक

Thu Aug 14 , 2025
कोण्डागांव, 14 अगस्त 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के न्याय रक्षकों के साथ उनके कार्यों एवं भर्ती की प्रक्रिया के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में कौंसिलों के कार्यों व विधिक […]

You May Like

advertisement