उत्तराखंड देहरादूनधामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में होगा उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन

सागर मलिक

उत्तराखंड धामी मंत्रिमंडल की बैठक रविवार को अहम निर्णय लिए गए। यह बैठक गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र से पहले सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल पांच प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिन्हें कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है।

कैबिनेट ने विवाह पंजीकरण शुल्क में छूट की समय सीमा को छह महीने तक बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। यह निर्णय पूर्व में भी लिया जा चुका था, लेकिन अब इसे कैबिनेट की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद विधिवत लागू किया जाएगा।

सरकार ने मदरसा बोर्ड की तर्ज पर अब अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है। यह बोर्ड मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ सिख, जैन और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षणिक संस्थानों के संचालन और निगरानी के लिए रेगुलेटरी संस्था के रूप में काम करेगा।

बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत रजिस्ट्रेशन से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय पर विधेयक लाया जाएगा, जिससे राज्य में UCC को कानूनी रूप देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया जा सके।

भारी बारिश की आशंका के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि विधानसभा सत्र को देहरादून में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सत्र तय कार्यक्रम के अनुसार गैरसैंण में ही आयोजित होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उर्स-ए-रज़वी को सल तैयारी: अधिकारियों ने की ब्रीफिंग

Mon Aug 18 , 2025
उर्स-ए-रज़वी को सल तैयारी: अधिकारियों ने की ब्रीफिंग दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली :उर्स-ए-रज़वी को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु एडीएम सिटी एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण की रणनीति पर आवश्यक […]

You May Like

advertisement