10 हजार रुपये सहित पर्स लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 अगस्त : पिपली के अमन कुमार पासवान ने मलिकपुर बांगर निवासी सुरेन्द्र कुमार को उसका पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। गौरतलब है कि सुरेंद्र कुमार निवासी मलिकपुर बांगर कुरुक्षेत्र अपने परिजनों के घर से निकले व पिपली पेट्रोल पंप शौचालय का प्रयोग करने के लिए रुके। शौचालय प्रयोग के बाद वे अपने घर के लिए रवाना हो गए। जब घर पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि उनका पर्स जिसमें दस हजार रुपये व जरूरी कागजात थे, जो कि पेट्रोल पंप के शौचालय में ही गिर गए। उन्होंने पर्स मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन उनको उसी दिन शाम को एक अमन पासवान नाम के लड़के का फोन आया जो कि पेट्रोल पंप के पास गुप्ता स्वीट्स पिपली पर वर्कर है। उसने बताया कि आपका पर्स मेरे पास है आप किसी को भेज कर प्राप्त कर लेे। सुरेंद्र कुमार तुरन्त गुप्ता स्वीट्स पर पहुंचे और अमन कुमार से मिले, जहां अमन कुमार ने उन्हें उनका पर्स दस हजार रुपये सहित लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। सुरेेंद्र कुमार ने अमन का धन्यवाद करते हुए इनाम के रूप में कुछ पैसे देते हुए कहा कि ईमानदारी आज भी जिंदा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेरणादायी व्याख्यान

Fri Aug 22 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 38 इन्फेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर अनिल कुमार मोर ने विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर से अवगत कराया गया। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement