झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की मौत, स्टाफ सहित डॉक्टर फरार, अस्पताल सील

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बृहस्पतिवार को कस्बा के लोधी नगर चौराहे के पास प्रकाश शक्ति बाधक औषधालय , डॉक्टर ओम प्रकाश गंगवार के अस्पताल में गलत इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गए। उसके बाद पीड़िता गीता के पति छेदा लाल एवं परिजन किसी पीड़ित महिला गीता को किसी तरह से एंबुलेंस के द्वारा खिरका सीएचसी लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा और पुलिस ने अस्पताल सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा जागीर निवासी छेदालाल की पत्नी गीता उम्र 32 वर्ष को उल्टी दस्त होने के कारण बुधवार को हालत बिगड़ गई। पीड़ित महिला के पति छेदालाल के मुताबिक उसकी पत्नी गीता की हालत बिगड़ने पर वह लोधी नगर के पास डॉक्टर ओमप्रकाश गंगवार के अस्पताल, शक्ति वर्धक औषधालय ले गए। वहां दवा देने के बाद कुछ आराम मिला तो डॉक्टर ने गीता को भर्ती कर लिया। लेकिन रात को हालत बिगड़ने लगी। रात को डॉक्टर के घर चले जाने के कारण स्टाफ महिला की बिगड़ी हालत को कंट्रोल नहीं कर पाए। सुबह डॉक्टर के आने तक महिला का बोलना बंद हो गया। जिससे डॉक्टर कोई बहाना करके भाग गए। स्टाफ भी निकल गया। जब महिला का इलाज करने के लिए अस्पताल में कोई नहीं रहा। तब परिजन महिला को एंबुलेंस के द्वारा खिरका सीएचसी पर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने पुलिस के सहयोग से अस्पताल को सील कर दिया। पीड़ित पति ने अस्पताल संचालक डॉक्टर ओमप्रकाश गंगवार केरा वाले, डॉ नवल किशोर गंगवार, डॉक्टर प्रेम किशोर, कंपाउंड जितेंद्र कुमार व अन्य स्टॉफ के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
सीएचसी प्रभारी डॉ संचित शर्मा ने बताया अस्पताल में एक्सपायरी दवा के साथ साथ 10 बेड मौजूद है। पंजीकरण का प्रमाण पत्र चस्पा नहीं है। अस्पताल संचालक भाग गए है। अस्पताल में मिली सभी अवैध सामग्री को कब्जे में ले लिया है। बताया अगर 3 दिन के अंदर संचालक ने वैध, अवैध अभिलेख नहीं दिखाए तो संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया तहरीर आई है। जिस पर जांच की जा रही है।उधर सीएचसी प्रभारी की जांच रिपोर्ट भी आनी है। अगर दोनो जांच रिपोर्ट में अस्पताल अवैध पाया जाएगा तो वादी और डाक्टर की ओर से रिपोर्ट दर्ज की कराई जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस धूमधाम से मनाया

Fri Aug 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल स्लीपर रोड़ सीबीगंज बरेली में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।तथा वरिष्ठ नागरिकों को इस अवसर पर दो मरीजों को व्हील चेयर, […]

You May Like

Breaking News

advertisement