बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने रायबरेली को दी कई सौगातें

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने आज रायबरेली को कई सौगातें दी हैं।

यहां ऊंचाहार के दीनशाह गौरा विकासखंड में आज कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां प्राचीन दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में 13 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही मंत्रालय की ओर से उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर करोड़ों रुपये की राशि भी स्वीकृत की। इस मौके पर आयोजित विशाल जनसभा में पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक डॉ. मनोज पांडेय, बीजेपी से सदर विधायक अदिति सिंह और पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि “संभल की न्यायिक रिपोर्ट चौंकाने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से जिस दिशा में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, वह महत्वपूर्ण है। हमें सजग रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी और बिहार में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहे गए अपशब्द निंदनीय हैं। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने स्टेडियम के निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण कर, कार्य की प्रगति का लिया जायजा

Sat Aug 30 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम ने स्टेडियम के निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण कर, कार्य की प्रगति का लिया जायजा_ रायबरेली:- 29 अगस्त 2025,          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा आज मोती लाल नेहरू स्टेडियम में निर्माणाधीन बैडमिनटन हॉल, तरणताल, बाउण्ड्रीवाल कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा […]

You May Like

Breaking News

advertisement