फिट इंडिया के तहत नगर में निकाली गई सायकल रैली

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

उत्तर बस्तर कांकेर, 31 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार स्वस्थ एवं फिट समाज की दिशा में हो रहे प्रयासों के तहत आज जिला मुख्यालय कांकेर में फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया गया। रैली नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैण्ड होते हुए पुनः विद्यालय के खेल मैदान में सम्पन्न हुई। रैली को जिला शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस तरह तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ।
इस दौरान पहले दिन आउटडोर प्रतियोगिताएं (रिले-रेस, फुटबॉल, हॉकी एवं वॉलीबॉल), दूसरे दिन इनडोर खेल (कैरम, शतरंज, फुगड़ी, बैडमिंटन, रस्साखीच एवं कुर्सी दौड़) तथा तीसरे और अंतिम दिन सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन किया गया। नरहरदेव स्कूल प्रांगण के डोम में समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी श्री संजय जैन सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी , एनसीसी, स्काउट कैडेट्स सहित विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने काफी संख्या में सायकल रैली में हिस्सा लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘‘दीदी के गोठ’’ रेडियो कार्यक्रम प्रारंभ

Sun Aug 31 , 2025
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम सरकार की अभिनव पहल, दीदीयों को मिलेगी प्रेरणा – श्री नेताम उत्तर बस्तर कांकेर, 31 अगस्त 2025/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के अंतर्गत विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘‘दीदी के गोठ’’ का प्रसारण आज से शुरू हो गया है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement