जिले में दिव्यांगों के लिए 5 दिवसीय बांस कला प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

महासमुंद 03 सितम्बर 2025/ जिले में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के तहत बांस कला प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ 01 सितम्बर से किया गया हैं।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला स्थानीय शासकीय बहुदिव्यांग विशेष विद्यालय महासमुंद के सभागार में 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में जिले भर से आए दिव्यांग प्रतिभागियों को बांस से विभिन्न सजावटी सामग्री जैसे गुलदस्ते, फूल, टोकरी, पेन स्टैंड, ट्रे, तोरण एवं डेकोरेटिव वाल हैंगिंग आदि बनाने और रंगाई की विधियां सिखाई जा रही हैं।
प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तरीय बांस कलाकार श्री घासीराम कमार, निवासी सोनासिल्ली को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने भुवनेश्वर (उड़ीसा), बिलासपुर, पिथौरा, बागबाहरा एवं आंवराडबरी सहित विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण प्रदान किया है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. वृन्दावन पटेल ने बताया कि दिव्यांग प्रतिभागी उत्साहपूर्वक इसमें भाग ले रहे हैं और भविष्य में इसे रोजगार का माध्यम बनाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक गायिका छाया चंद्राकर ने अपनी प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा और संस्कृति को किया जीवंत छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुति से झूमे दर्शक, तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजा कार्यक्रम स्थललोक कलाकारों के पारंपरिक वेशभूषा में दिखी छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक विरासत की झलक

Wed Sep 3 , 2025
रायगढ़, 03 सितम्बर 2025/ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के 7 वें दिन के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ लोकगायिका छाया चंद्राकर ने अपनी प्रस्तुति से लोकसंगीत का ऐसा सुरमयी वातावरण रचा कि दर्शक झूम उठे। उनकी सुरीली आवाज़ और मधुर लोकधुनों ने एक ओर श्रोताओं को लोक […]

You May Like

advertisement