जनकपुरी में 2 दिन विराजेगें बरेली के राजा गणपति बप्पा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनकपुरी स्थित शिवाजी पार्क इस वर्ष भी श्री गणपति बप्पा के आगमन का साक्षी बनेगा। ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, महिला कल्याण समिति और भैरव सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में 4 और 5 सितम्बर 2025 को दसवां द ग्रेट गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ तथा रक्तदान महादान को समर्पित किया गया है।
बुधवार को उपजा प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता में संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि पहले दिन 4 सितम्बर को भगवान गणपति जी की 6.5 फीट ऊँची मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कलश पूजन का कार्य आचार्य गोपाल कृष्ण ठाकुर के करकमलों से संपन्न होगा। शाम 5 बजे विशेष आकर्षण के रूप में गणपति बप्पा को 165 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, नाट्य मंचन, सम्मान समारोह और महाआरती के साथ सामाजिक संकल्प दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, बृज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
महोत्सव के दूसरे दिन 5 सितम्बर को सुबह 10 बजे हवन-पूजन के उपरांत गणपति जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शिवाजी पार्क से प्रारंभ होकर जनकपुरी और राजेन्द्र नगर होते हुए रामगंगा घाट तक पहुंचेगी, जहाँ विधि-विधान से प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के डॉ. रजनीश सक्सेना के साथ सी.एल. शर्मा, अनुपम कपूर, अंकुर सक्सेना, अखिलेश शर्मा, संजीव सक्सेना, कनिष्क शर्मा, अभिषेक सक्सेना, रवि सक्सेना, मनीष रस्तोगी, धीरज कुमार, चन्द्रभान सिंह, सचिन श्याम भारतीय, हरजीत कौर, डिम्पल मेहंदीरत्ता आदि ने सभी से अधिकाधिक संख्या में जुड़कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगी सरकार में अब नहीं अंधेरे की टेंशन, बरेली में क्यूआरटी-1912 करेगी हर बिजली समस्या का फौरन समाधान

Thu Sep 4 , 2025
योगी सरकार में अब नहीं अंधेरे की टेंशन, बरेली में क्यूआरटी-1912 करेगी हर बिजली समस्या का फौरन समाधान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की व्हिकल टीम दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : माननीय योगी जी की सरकार ने बरेली में बिजली की दिक्कतों […]

You May Like

advertisement