योगी सरकार में अब नहीं अंधेरे की टेंशन, बरेली में क्यूआरटी-1912 करेगी हर बिजली समस्या का फौरन समाधान

योगी सरकार में अब नहीं अंधेरे की टेंशन, बरेली में क्यूआरटी-1912 करेगी हर बिजली समस्या का फौरन समाधान

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की व्हिकल टीम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : माननीय योगी जी की सरकार ने बरेली में बिजली की दिक्कतों से तुरंत राहत दिलाने के लिए नई व्यवस्था शुरू दी है। बुधवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कमिश्नरी से क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल-1912 को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया। अब बिजली से जुड़े फॉल्ट, ट्रिपिंग या अन्य आपात स्थिति की जानकारी मिलते ही क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) मौके पर पहुंचेगी और समस्या का तत्काल समाधान करेगी। बिजली विभाग ने इसके लिए चार स्पेशल टीमें बनाई हैं। स्पेशल क्यूआरटी शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहेंगी। सूचना मिलते ही पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करायेंगी।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये जारी किये हेल्पडेस्क नंबर
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया गया है। इसके साथ ही हेल्पडेस्क नंबर 9557727006, 9412295886 भी 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। अतिरिक्त मदद के लिए 9412295887, 0581-359690 पर भी कॉल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली कटौती की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश और अन्य अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि यह व्यवस्था बिजली आपूर्ति को और भरोसेमंद बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
जनता की सुविधा और सरकार की प्राथमिकता के लिये शुरू हुई पहल
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि इस पहल से बरेली शहर में बिजली उपभोक्ताओं को तेज़, भरोसेमंद और 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब छोटी-मोटी तकनीकी गड़बड़ियों से घंटों गुल रहने वाली बिजली की समस्या से शहर को छुटकारा मिलेगा। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार की मंशा है कि किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधा के लिये परेशान न होना पड़े।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 दिवसीय थिएटर फेस्ट का समापन, अभिशप्त राजा ने दर्शकों के बीच जगाई नियति की संवेदना

Thu Sep 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर की ओर से आयोजित तृतीय 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट का सोमवार को लोक खुशहाली सभागार में भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर युगांधर थिएटर बरेली के कलाकारों ने निर्देशक सुशील मोहित के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध नाटक “अभिशप्त राजा” […]

You May Like

advertisement