‘शान्ति पूर्ण कार्यक्रम के लिए जिले में कानून व्यवस्था की बैठक‘

कोरिया 04 सितम्बर 2025/ जिले में आगामी कार्यक्रमों और त्योहारों को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई।  

बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 5 सितंबर को शिवपुर चरचा के श्रमवीर स्टेडियम में करमा कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसके लिए उचित व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग, पुलिस बल की तैनाती और लोगों में शांति बनाना आवश्यक है।  

उन्होंने गणेश विसर्जन के दौरान भी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा। विसर्जन रूट चार्ट तैयार कर, साउंड सिस्टम की सीमा तय कर और विवाद की स्थिति से बचने के लिए सतर्कता बरतने को कहा गया है।  

कलेक्टर ने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, और थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग और सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।  

पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के लिए सभी अधिकारी सतर्क रहें। असामाजिक तत्वों पर नजर रखकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।  

बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी.डी. मांडवी, ज्वाइन कलेक्टर अमित कुमार गुप्ता, बैकुंठपुर एसडीएम उमेश पटेल, सोनहत एसडीएम राकेश साहू, एएसपी पंकज पटेल, सभी तहसीलदार एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि विभाग की कार्रवाई, अनियमितता पर पिथौरा विकासखण्ड के चार कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu Sep 4 , 2025
महासमुंद 04 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कृषि केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में प्रभारी उप संचालक कृषि श्री भीमराव घोडे़सवार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ब्रजेश तुरकाने द्वारा पिथौरा के उर्वरक दुकानां का औचक निरीक्षण किया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement