रायबरेली में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद मीलादुन्नबी के तौर पर धूमधाम से मनाया

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

.. रायबरेली में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद मीलादुन्नबी के तौर पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर जिलेभर में

जश्न का माहौल है। शहर से लेकर गांव तक लोग खुशी और अकीदत से त्योहार मना रहे हैं। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में पारंपरिक रूप से निकलने वाले विशाल जुलूसे मोहम्मदी के दौरान इसमें बच्चे, महिलाएं, ओलेमा समेत विभिन्न अंजुमन और मदरसों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। सुबह साढ़े आठ बजे यह मरकजी जुलूस एदारा-ए-शरैया खिन्नी तल्ला से शुरू होकर खोया मंडी, कैपरगंज, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, डबल फाटक और जहानाबाद होते हुए पुनः खिन्नी तल्ला चौराहे पर सलातो सलाम और दुआ के साथ संपन्न होगा। जुलूस के दौरान जगह-जगह लंगर और सबील के स्टॉल लगाए गए। जुलूस में मक्का और मदीना की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही तो वही नारे-ए- रिसालत या रसूल अल्लाह जैसे नारों से शहर गूंज गया। पूरे शहर का माहौल रोशनी और जश्न के रंगों से सराबोर रहा। जुलूस की सरपरस्ती मौलाना कारी पीर अब्दुल वदूद ने की। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये हैं। फिलहाल कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वित्तविहीन शिक्षकों का किया गया सम्मान

Fri Sep 5 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत वित्तविहीन शिक्षकों का किया गया सम्मान..शिक्षक दिवस के अवसर पर रायबरेली स्थित होटल दीप पैलेस में जनपद के विभिन्न वित्तविहीन विद्यालयों में शिक्षा देने वाले 51 शिक्षकों का वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली के द्वारा प्रशस्ति पत्र, उपहार व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के […]

You May Like

Breaking News

advertisement