भंवरनाथ मंदिर में मनाई गई ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेधनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि दी गई श्रद्धाजंलि

आजमगढ़। विश्व हिन्दू महासंघ भारत, आर्यमगढ़ मण्डल की ओर से युग पुरूष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेधनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि भंवरनाथ मंदिर परिसर में शनिवार को मनाई गई। सर्वप्रथम महंत द्वय के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ का जीवन धर्म, सेवा, त्याग और नेतृत्व का प्रतीक था। उन्होंने गोरखनाथ मठ की परंपराओं को न केवल संजोया, बल्कि उनका समाज की भलाई के लिए उपयोग किया। उनका स्मरण ऐसे संत के रूप में होता है जिनमें समूचे राष्ट्र के सनातनियों की आस्था है। उन्होंने नाथपंथ की लोक कल्याण की परंपरा को धर्म के साथ राजनीति से भी जोडा और पांच बार मानीराम विधानसभा व चार बार गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया।कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह साधू ने कहाकि ब्रह्मलीन गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ सामाजिक समरसता को ही आजीवन ध्येय मानने वाले श्रीराम मंदिर आंदोलन के नायक थे। आजमगढ़ मंडल प्रभारी व समारोह के आयोजक अमृत सिंह समेंदा ने कहाकि मंहत जी के आदर्शो का अनुसरण करके ही सनातन की रक्षा की जा सकती हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन को निर्णायक पड़ाव देने वाले महंत अवेद्यनाथ जी ही थे, जिसके लिए उन्हें युगों-युगों तक याद किया जाएगा। समाज में फैले छूआ-छूत को मिटाकर उन्होंने हिंदू धर्म को एकजुट करने का कार्य किया।
कार्यक्रम की शुरूआत दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने के संकल्प हेतु मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन हुआ और इसके बाद प्रसाद का वितरण कराया गया। आंगतुकों के प्रति आभार विहिम के जिलाध्यक्ष राणा संत विजय सिंह ने प्रकट किया।
श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में जिला मंडल संयोजक विजय सिंह, आजमगढ़ के अध्यक्ष राणा संत विजय सिंह, मऊ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, बलिया अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, विपिन सिंह उर्फ डब्बू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल सिंह, प्रदेश मंत्री हलधर दुबे, ओेम प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, ब्रजेश सिंह, संजय सिंह, अमरनाथ सिंह, आशीष पांडेय, आशुतोष सिंह, राजेश सिंह, हृदेश्वर सिंह, कन्हैया लाल, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, अजय प्रसाद सैनी, रामभुवन तिवारी, राजेश चौबे, सहित भारी संख्या में विहिम के आजमगढ़, मऊ , बलिया, जौनपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोटा अनाज अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : ललिता भारद्वाज

Sat Sep 6 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 उजियारी फाउंडेशन हमेशा हर जरूरतमंद के साथ। फरीदाबाद, 6 सितंबर : आज, गणपति विसर्जन के दिन, पोषण सप्ताह के दौरान, आहार विशेषज्ञ (डायटीशियन) ललिता भारद्वाज संस्थापक अध्यक्ष उजियारी फाउंडेशन के बैनर तले लोगों को जागरूक करने के लिए मिलेट्स […]

You May Like

advertisement