कुरुक्षेत्र – आदेश में महिलाओं के लिए परिवार नियोजन के लिए आधुनिक आसान प्रक्रिया शुरू

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 सितंबर : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिलाओं के लिए आधुनिक परिवार नियोजन का एक नया और आसान साधन शुरू किया है। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सतवंत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आदेश अस्पताल में इम्प्लानॉन एनएक्सटी नामक गर्भनिरोधक प्रक्रिया शुरू की गई है जोकि बेहद सुगम व सस्ती है और यह प्रक्रिया मात्र पांच मिनट में मुकम्मल कर ली जाती है। उन्होंने बताया कि एक बार इस प्रक्रिया से ट्रीटमेंट लेने के बाद यह लगातार तीन वर्ष तक गर्भधारण से सुरक्षा देती है और जिसकी सफलता दर करीब 100 प्रतिशत है। डा. सतवंत कौर ने बताया कि यह प्रक्रिया नसबंदी जैसे स्थायी उपायों से भी अधिक प्रभावी मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर महिला चाहे तो चौबीस घंटे के भीतर महिला की प्रजनन क्षमता फिर से लौट आती है। डा. सतवंत कौर ने कहा कि यह प्रक्रिया विशेष कर उन महिलाओं के लिए लाभकारी है जिन्होंने अभी तक संतान को जन्म नहीं दिया है, प्रसव के बाद अंतराल रखना चाहती हैं या फिर लंबे समय के लिए गर्भनिरोध चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया महिलाओं को सुरक्षित, सरल और लंबे समय तक असरदार गर्भनिरोधक सुविधा देता है और उनकी जीवनशैली में आसानी से समा जाता है। डा. सतवंत कौर ने कहा कि इम्प्लानॉन एनएक्सटी अब गोलियों, इंजेक्शन और स्थायी उपायों का सबसे बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है।
इम्प्लानॉन एनएक्सटी गर्भनिरोधक प्रक्रिया के बारे में बताते चिकित्सक।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र - श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में स्नातक की 1119 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू

Thu Sep 11 , 2025
16 सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की BAMS/BHMS की 14 सितंबर को जारी होगी पहली लिस्ट। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 सितंबर : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा सरकारी/ गवर्नमेंट एडेड/प्राइवेट कॉलेज की BAMS और BHMS पाठ्यक्रमों की कुल 1119 सीट पर एडमिशन के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 सितंबर से […]

You May Like

advertisement