हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष की आंख में गोली मारकर हत्या वाले तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सेटेलाइट बस स्टैंड के पास बुधवार देर रात हुए हत्याकांड ने पूरे शहर को दहला दिया। हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की आंख में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी शेखर सहित तीन हमलावरों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। शेखर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिशारतगंज कस्बा निवासी छोटेलाल गोस्वामी ने बताया कि उनका बेटा गौरव गोस्वामी अपने चचेरे भाई आकाश गोस्वामी के साथ ग्राम कुलहा शाई में तहेरे भाई मनोज गोस्वामी से मिलने गया था। वहां से तीनों बरेली शहर आए और मनोज के कुछ दोस्तों लकी लभेड़ा, आकाश राठौर, डंपी और अनिल से मिले।
रात को सभी डेलापीर स्थित होटल में पार्टी करने के बाद तीन बाइकों से निकल पड़े। इसी दौरान सेटेलाइट पुल के पास ऑटो चालक से मामूली कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर खुर्रम गोटिया निवासी अनस उर्फ मुलायम ने अपने मोहल्ले के साथी नैतिक सोनकर, बिहारी सोनकर, राजा, अभय, शेखर, समीर और चंदन मौर्य को मौके पर बुला लिया। सभी हथियार और लाठी-डंडों से लैस थे।
जैसे ही गौरव अपने दोस्तों के साथ ईसाइयों की पुलिया पर पहुंचा, आरोपियों ने गाली- गलौज कर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने कहा, “हमारे इलाके में गुंडागर्दी करेगा तो सबक सिखाएंगे।” इसी दौरान आरोपी बिहारी ने गौरव की आंख में तमंचे से गोली दाग दी। घायल अवस्था में गौरव को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया। गुरुवार देर रात खुर्रम गोटिया इलाके में मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी शेखर को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ऑटो चालक अनस उर्फ मुलायम और नवादा शेखान निवासी चंदन मौर्य को भी दबोचा गया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मनोज की हिस्ट्री और संदिग्ध संगत पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तहेरे भाई मनोज गोस्वामी का आपराधिक इतिहास है। वह दहेज हत्या के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। हत्या की रात भी मनोज ने हिस्ट्रीशीटर लकी लभेड़ा और अन्य संदिग्ध दोस्तों के साथ पार्टी की थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसुनवाई में लापरवाही चोरी की रिपोर्ट न लिखने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

Sat Sep 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जनसेवा केंद्र में हुई चोरी की शिकायत को नजरअंदाज करना एक चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। पीड़ित की बार-बार गुहार के बावजूद जब न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कोई कार्रवाई हुई, तो मामला एसएसपी तक पहुंचा। शुक्रवार को एसएसपी अनुराग […]

You May Like

Breaking News

advertisement