नेत्र ज्योति,जीवन ज्योति सक्षम संस्था के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सक्षम संस्था के सहयोग से शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय द्वारा आज प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक अनामिप स्कूल आलोक नगर कंजादासपुर रोड बरेली में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 250 लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए। जिसमें 20 लोगों को चश्में संस्था द्वारा दिए गए। पांच लोगों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है वहां उनका फ्री इलाज किया जाएगा।
संस्था के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिव ने बताया कि हमारी सक्षम संस्था निःशुल्क ही लोगों की सहायता करती है और आज ये इस वर्ष में तीसरा नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया है जिसमें 250 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया है।
शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि हम चश्मा वितरण से लेकर मोतियाबिंद के आपरेशन भी निशुल्क कर रहे हैं आज भी पांच रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं।
नेत्र परीक्षण शिविर में अनामिप स्कूल के प्रबंधक संजय सक्सेना, प्रधानाचार्य श्रीमती नीरू सक्सेना का पटका पहना कर स्वागत किया गया उन्होंने स्कूल के बच्चों और क्षेत्रीय लोगों को नेत्र परीक्षण के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर गोविंद सक्सेना, पुष्पा सक्सेना, आदि ने नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेद प्रकाश सक्सेना कातिव, ए एल गुप्ता, रचना सक्सेना, किरन सक्सेना, संजय सक्सेना, नीरू सक्सेना, दिलीप सिंह, आरव सिंह यादव, विष्णु प्रकाश, सुरेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। डॉक्टर्स टीम को पटका पहना कर और पुष्प देकर सम्मानित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने भिटौरा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन

Sat Sep 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के भिटौरा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष ने रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा, जानकारी के अनुसार युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को […]

You May Like

advertisement