गुरुकुल कुरुक्षेत्र कर रहा है वेदों का प्रचार

रायसन में युवाओं को सिखाए जीवन निर्माण के ‘गुर’।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 12 सितम्बर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा विगत कई वर्षों से हरियाणा भर में युवाओं के जीवन निर्माण, भारतीय जीवन मूल्यों और वैदिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार का पुनीत कार्य महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत के ओजस्वी मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसी के तहत रायसन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय योग एवं जीवन निर्माण शिविर लगाया गया जिसका शुक्रवार को भव्य समापन हुआ।
समारोह में विख्यात भजनोपदेशक महाशय जयपाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिनका विद्यालय परिसर में प्रिंसीपल वेद प्रकाश सहित अध्यापक डॉ. सुनील कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार, रोशन लाल, लोकनाथ, श्याम सिंह, दिनेश, देवेन्द्र तथा अध्यापिका नीरू, रूपा शिल्पी ने जोरदार स्वागत किया। विद्यालय में गुरुकुल के वेद प्रचारक विशाल आर्य और आर्यमित्र ने विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम, पी.टी., नेपाली पी.टी., डम्बल, लेजियम, स्तूप निर्माण आदि शारीरिक प्रशिक्षण दिया, वहीं उन्हें समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, ऊंच-नीच आदि बुराइयों को दूर करने के लिए भी प्रेरित किया।
महाशय जयपाल आर्य ने कहा कि संस्कारों के अभाव में आज का युवा अपने मूल कर्त्तव्यों से दूर होता जा रहा है, बच्चें माता-पिता, बुजुर्गों की सेवा करने में रूचि नहीं ले रहें, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वेद हमें माता-पिता और गुरुओं का हमेशा सम्मान करने की शिक्षा देते हैं। युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कार और वैदिक ज्ञान से रूबरू कराना होगा तभी समाज में जो विसंगतियां हैं, वे दूर होगीं। उन्होंने समारोह में आए किसान बन्धुओं से आचार्य देवव्रत जी द्वारा चलाए ‘प्राकृतिक खेती अभियान’ से जुड़ने का भी आह्वान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्र व समाज के साथ मानवता की सेवा करने का संदेश देने वाला रहा संत बाबा मान सिंह का जीवन : नवीन जिंदल

Sat Sep 13 , 2025
पिहोवा, प्रमोद कौशिक 12 सितंंबर : गुरुद्वारा सचखंड ईशर दरबार जुरासी में संत बाबा ईशर सिंह की 50वीं बरसी पर तीन दिवसीय सालाना धार्मिक समागम आज से शुरू हुआ। कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल ने हिस्सा लेकर माथा टेका। उन्होंने कहा कि संत बाबा मान सिंह के जीवन से उन्हें […]

You May Like

advertisement