आयुष विश्वविद्यालय में सीएमई: रिसर्च फंडिंग और ईएनटी उपचार पर विशेषज्ञों के व्याख्यान

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 सितंबर : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के शालाक्य तंत्र विभाग द्वारा आयोजित सीएमई कार्यक्रम के पांचवें दिन शुक्रवार को आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने आंख की संरचना (पटल), केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएस), नई दिल्ली की रिसर्च ऑफिसर डॉ. बबीता यादव ने रिसर्च डिजाइनिंग और हिमाचल के वैद्य जे.एस. भंडारी ने कान, नाक और गले के रोगों की पहचान और चिकित्सा पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम के पहले सत्र में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने शालाक्य तंत्र में आंखों की संरचना और उनके महत्व को समझाते हुए छात्रों को बारीकियों से अवगत कराया।
दूसरे सत्र में केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएस), नई दिल्ली की रिसर्च ऑफिसर डॉ. बबीता यादव ने शालाक्य तंत्र के क्षेत्र में रिसर्च डिजाइनिंग पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि किसी लिखित विचार (रिटन कॉन्सेप्ट) को एक व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से कैसे रिसर्च प्रपोज़ल और फिर रिसर्च प्रोजेक्ट में बदला जा सकता है।
डॉ. यादव ने रिसर्च स्कॉलर्स और छात्रों के लिए उपलब्ध फंडिंग स्कीम की जानकारी भी दी। इसमें बीएएमएस स्टूडेंट्स के लिए SPARK, पीजी स्टूडेंट्स के लिए PG-STAR और क्लिनिकल प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों व शोधार्थियों के लिए AGNI शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सही तरीके से तैयार रिसर्च प्रपोज़ल से शोधार्थियों को न केवल आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि शोध की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
तीसरे सत्र में हिमाचल प्रदेश से आए वैद्य जे.एस. भंडारी ने कान, नाक और गले (ईएनटी) रोगों की पहचान और चिकित्सा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को समझाया कि किस प्रकार इंडोस्कोप से ईएनटी रोगों की जांच की जा सकती है। साथ ही, उन्होंने इन रोगों के उपचार की विस्तृत जानकारी भी दी। इस अवसर पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष कुमार मेहता, शालाक्य तंत्र विभाग की चेयरपर्सन प्रो. आशु, प्रो. मनोज कुमार तंवर, प्रो. रविराज और डॉ. सुधीर मलिक समेत प्रतिभागी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांझी को समर्पित होगी हरियाणा के लोकरंग सांस्कृतिक संध्या

Sat Sep 20 , 2025
सांझी को समर्पित होगी हरियाणा के लोकरंग सांस्कृतिक संध्या सांस्कृतिक प्रदर्शनी, सांझी प्रतियोगिता व लोक रंग हरियाणा के होंगे विशेष आकर्षण। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्टे्रेलिया द्वारा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव- 2025 का आयोजन 21 […]

You May Like

Breaking News

advertisement