गरीबो मजलुमो का सहारा प्रयास संस्था

गरीबो मजलुमो का सहारा प्रयास संस्था।

आजमगढ़
आज देवारा स्थित महाराजगंज ब्लॉक के कटान बाजार में प्रयास संस्था द्वारा शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गरीबों असहयों और जरूरतमंदों के लिए दूसरे मेडिसिन बैंक की स्थापना की गई तथा इस अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो जरूरतमंद मरीजों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया और निशुल्क दवाई प्राप्त किया।- पहला मेडिसिन बैंक प्रयास संस्था द्वारा देवारा के कुड़ही ढाला में स्थापित किया गया,जहां से तमाम जरूरतमंद जो दवा खरीदने में असमर्थ हैं लाभान्वित हो रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति प्रयास अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए निरंतर ऐसे आयोजन करता चला आ रहा है।- अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि प्रयास तमाम सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा सेवा पर भी प्रयास कर रहा है कि समाज के गरीब तबके का भी इलाज संभव हो सके। – आज के इस चिकित्सा कैंप में डॉ मोइन खान, डॉ कामरान फैजी, डॉ चंद्रकेश यादव, डॉ मोहम्मद फैजान सहित स्थानीय डॉ राम आसरे, डॉ बृजराज प्रजापति ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की। -इस अवसर पर सुनील यादव, कवि राम दरस, अरविंद, हरेंद्र यादव, शायर आदित्य आजमी के साथ प्रयास के केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।*

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

Tue Sep 23 , 2025
मेहनगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन मेंहनगर आजमगढ़ मेहनगर के वार्ड नंबर 10 हरिबंश नगर में विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया इस त्यौहार को बड़े ही नियम और जिम्मेदारी के साथ मनाया जाता है जिसमे अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement