अवैध शराब बेच रही महिला को जेल भेजा गया

कोरिया 23 सितम्बर 2025/ कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने अवैध शराब निर्माण, विक्री और तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है। जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल ने स्टाफ को सतत गश्त और आपराधिक प्रकरण कायम करने कहा है।

इसी कड़ी में सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनारी में आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई की। सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सपना सिन्हा एवं आबकारी उपनिरीक्षक राम सनेही यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी प्रकासी बाई राजवाड़े के घर से 07 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उसे जिला न्यायालय बैकुण्ठपुर में पेश किया गया, जहाँ माननीय न्यायाधीश ने 14 दिन की न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

आबकारी विभाग की अपील
राज्य सरकार द्वारा संचालित दुकानों में उपलब्ध देशी एवं विदेशी मदिरा के ब्राण्ड, स्टॉक और दर की जानकारी ‘मनपसंद‘ मोबाइल एप (प्लेस्टोर पर उपलब्ध) से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही अवैध शराब की सूचना टोल फ्री नंबर 14405 या व्हाट्सएप नंबर 9424102102 पर दी जा सकती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सेवा मैराथन दौड़

Tue Sep 23 , 2025
कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना विजेताओं को किया गया सम्मानित रास्ता बदल सकते है मंजिल को नहीं – विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद 23 सितम्बर 2025/ जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती समारोह एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज नशा मुक्त भारत अभियान के तहत […]

You May Like

advertisement