लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा कम्प्यूटर हार्डवेयर और सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण आवेदन 03 अक्टूबर तक आमंत्रित

धमतरी, 24 सितम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज में फील्ड टेक्निशियन एंड कम्प्यूटिंग पेरीफेरल (कम्प्यूटर हार्डवेयर) और सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कम्प्यूटर हार्डवेयर के लिए बारहवीं पास और सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आठवीं पास तथा 18 से 45 साल तक की आयु के अभ्यर्थी आगामी 03 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 03 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साईज फोटो के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में जमा करना होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रमुख सचिव श्रीमती बारिक ने किया मशरूम इकाई का निरीक्षण, ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सराहा

Wed Sep 24 , 2025
धमतरी, 24 सितम्बर 2025/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने मंगलवार को मगरलोड विकासखंड के एमयूसी परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत विभाग की संचालक सुश्री प्रियंका महोबिया एवं मिशन संचालक एनआरएलएम श्री अश्वनी देवांगन भी उपस्थित थे।इस दौरान […]

You May Like

Breaking News

advertisement