प्रधान का कारनामा,सरकारी गाड़ी बनी इनवर्टर

प्रधान का कारनामा,सरकारी गाड़ी बनी इनवर्टर

बिलरियागंज।
ग्राम पंचायत पारा में प्रधान द्वारा सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव की सफाई व्यवस्था के लिए शासन द्वारा भेजी गई इलेक्ट्रिक कूड़ा गाड़ी का उपयोग गांव की गलियों में सफाई के बजाय प्रधान अपने घर की सुविधा के लिए कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी को प्रधान ने अपने घर पर खड़ा कर रखा है और उसमें इन्वर्टर जोड़कर अपने घर की बिजली और पंखा चलाया जा रहा है।गांव के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है और कहा है कि यह गाड़ी गांव की सफाई के लिए दी गई थी, लेकिन इसका इस्तेमाल प्रधान अपने निजी लाभ के लिए कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गाड़ी कभी गांव में सफाई करते नहीं दिखती, हमेशा प्रधान के घर के बाहर ही खड़ी रहती है। जब यह बात सामने आई तो गांव में चर्चा का विषय बन गई।
मीडिया द्वारा पूछे जाने पर ग्राम सचिव लाल बहादुर यादव ने कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी पहले नहीं थी। उन्होंने कहा, “अब जब मामला सामने आया है, तो इसकी जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।” सचिव के इस बयान के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा। जिस गाड़ी का उद्देश्य गांव में साफ-सफाई सुनिश्चित करना था, उसका निजी उपयोग कहीं न कहीं शासन की नीतियों और योजनाओं की असल तस्वीर सामने लाता है। अब देखना यह है कि जांच में क्या निकलता है और क्या प्रधान के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पूरे दल बल के साथ नगर में किया फ्लैग मार्च

Fri Sep 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में पूरे दल बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में बिहारीपुर चौकी से मूलुकपुर चौकी तथा बड़ा बाजार एवं […]

You May Like

advertisement