60 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी, तीन सौ किग्रा महुआ लहन नष्ट कराया

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

आबकारी विभाग की बड़ी करवाई,चार अभियोग पंजीकृत

60 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी, तीन सौ किग्रा महुआ लहन नष्ट कराया

रायबरेली, 28 जुलाई 2025
जिला आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को विभाग ने थाना गुरबख्शगंज के अंतर्गत ग्राम घाटमपुर , गम्भीरपुर, बरुवा एवं थाना बछरावा के अंतर्गत ग्राम कन्नावा, खैरानी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की बड़ी कार्यवाही की।
टीम द्वारा दबिश के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराते हुए चार अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये।

जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्वतीय समाज की रामलीला का पूर्वाभ्यास की तिथि तय हुई

Tue Jul 29 , 2025
पर्वतीय समाज की रामलीला का पूर्वाभ्यास की तिथि तय हुई दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली की एक बैठक हाईडिल अतिथि गृह में आहूत की गई।बैठक में सितंबर माह में होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम पर आधारित रामलीला के पूर्वाभ्यास दिनाँक 03 अगस्त 2025 […]

You May Like

Breaking News

advertisement