कांग्रेस भी कूदी बेरोजगार संघ के आंदोलन में

उत्तराखंड देहरादून
कांग्रेस भी कूदी बेरोजगार संघ के आंदोलन में,
सागर मलिक

कांग्रेस ने धरनास्थल से भाजपा पर लगाए आरोप

देहरादून। यूकेएसएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में परेड मैदान पर चार दिनों से धरना दे रहे बेरोजगार युवाओं को गुरुवार को कांग्रेस का समर्थन मिला।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना पार्टी पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पहुंचे। आंदोलनरत युवाओं ने उनका तालियों से स्वागत किया।

धरने को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा से लेकर पार्टी का हर कार्यकर्ता बेरोजगार युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े आठ सालों में राज्य के युवाओं को रोजगार से वंचित किया है। भर्तियां बंद हैं और जहां परीक्षा होती भी है, उसका पेपर लीक हो जाता है।

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार इससे बच रही है क्योंकि कई घोटालों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार निर्दोष है तो सीबीआई जांच से क्यों डर रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर धरना देगी और मांग पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आवास व राजभवन कूच किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह, जगदीश धीमान, राजेंद्र शाह, डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, दिनेश कौशल, राजेश उनियाल, पंकज क्षेत्री, सुनीत सिंह और चंद्रपाल भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेरोजगार युवाओं के आंदोलन में गूंजे आजादी आजादी के नारे

Fri Sep 26 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनबेरोजगार युवाओं के आंदोलन में गूंजे आजादी आजादी के नारे,सागर मलिक *हाईजैक ! धरनास्थल पर युवती ने लगाए ..आजादी आजादी के नारे आंदोलन के मुद्दों को ‘आजादी’ की तरफ मोड़ने की कोशिश देहरादून। धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंच रहे बेरोजगार संघ के आंदोलन को हाईजैक करने की।कोशिश भी शुरू […]

You May Like

advertisement