विश्व नदी दिवस को प्रदेश में हमेशा सरस्वती सरोवर के रूप में मनाएगा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड : धूमन सिंह किरमच

कुरक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 28 सितंबर : सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि विश्व नदी दिवस को सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड हमेशा हरियाणा में सरस्वती सरोवर के रूप में मनाएगा। सरस्वती नदी पवित्र नदी के ऊपर जो सरस्वती बोर्ड ने रिजर्वायर बनाए हैं। इनकी वजह से बाढ़ के पानी को रोकने में मदद मिली है और रिचार्जिंग से वॉटर लेवल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों को इसका बहुत अधिक फायदा हुआ और आगे भी लगातार फायदा होता रहेगा। साथ ही किसानों की फसल का नुकसान होने से भी बचा है।
उन्होंने कहा कि विश्व नदी दिवस पर सरस्वती नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी इस बारे में मद्ïद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी तक सरस्वती बोर्ड ने 15 रिजर्व आर डेवलप किए हैं। जिनकी वजह से करोड़ों लीटर पानी का रिचार्ज हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की योजना है कि सरस्वती मॉडल के तौर पर देखी जाए। अब सभी नदियों पर हरियाणा में बड़े बड़े रिजर्व बॉर बढ़ाए जाएं। जिसको लेकर सभी डिपार्टमेंट मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से सरस्वती नदी में फ्लड के पानी से नुकसान नहीं हुआ है। जिस क्षेत्र से सरस्वती नदी बहती है उस क्षेत्र में रिचार्जिंग हुई है। इससे किसानों का बड़ा फायदा हुआ है। इस योजना को मुख्यमंत्री सभी नदियों पर लागू करना चाहते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेक्नोलॉजी के ज्ञान ने जलाई गोधन के प्यार की ‘‘पंचलाइन

Sun Sep 28 , 2025
टेक्नोलॉजी के ज्ञान ने जलाई गोधन के प्यार की ‘‘पंचलाइट’’ हास्य नाटक पंचलाइट देख दर्शक हुए लोटपोट, कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने बटोरी वाहवाही।पंचलाइट ने कराया गोधन और मुनरी का मिलन, हंसी के रंग में डूबो गया नाटक।समाज को आईना दिखाने का उत्तम ढंग हैं नाटक : धर्मबीर मिर्जापुर। कुरुक्षेत्र, संजीव […]

You May Like

Breaking News

advertisement