27 सितम्बर को हुए DAV कार्यक्रम से संबंधित हमारें विरुद्ध जो मुकदमा दर्ज कराया गया है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है – पूजा सिंह

दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़।
दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखते हुए कहा कि 27 सितम्बर को हुए DAV कार्यक्रम से संबंधित उनके विरुद्ध जो मुकदमा दर्ज कराया गया है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है।

पूजा सिंह ने बताया कि जिस FIR 394 का हवाला दिया जा रहा है, उसमें उनका कहीं कोई नाम या संबंध नहीं है। इसके बावजूद झूठी और भ्रामक खबरें चलाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के संचालन या विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है तो उन पर मुकदमा क्यों थोपा गया? पूजा सिंह ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि यह मुकदमा खारिज किया जाए और उन्हें बेवजह फंसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

31 अक्टूबर तक एग्रीस्टेक एवं एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का अनिवार्य पंजीकरण

Tue Sep 30 , 2025
पंजीकृत किसानों से ही होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कलेक्टर ने भौतिक सत्यापन एवं नामांतरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए कोरिया 30 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एडीएम, एसडीएम, तहसीलदारों, कृषि, खाद्य, सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं भौतिक सत्यापन […]

You May Like

Breaking News

advertisement