हरिद्वार से सनसनीखेज मामला सामने आया, एक युवक को पार्क में बुलाकर मारी गोली

उत्तराखंड देहरादून
हरिद्वार से सनसनीखेज मामला सामने आया, एक युवक को पार्क में बुलाकर मारी गोली,
सागर मलिक

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जमालपुर इलाके में सोमवार शाम कुछ युवकों ने सुमित चौधरी नामक युवक को घर से पास स्थित एक पार्क में बुलाया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही सुमित को गोली मार दी गई। गोली लगने से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ही उसके दोस्तों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक सुमित चौधरी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारी गई थी। वह युवक अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सुमित चौधरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीड़ से निकला नाबालिग, हाथ में धारदार हथियार लेकर घर में घुसा

Wed Oct 1 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनभीड़ से निकला नाबालिग, हाथ में धारदार हथियार लेकर घर में घुसा,सागर मलिक उत्तराखंड की राजधानी दून के बाजार चौकी इलाके में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट के खिलाफ सोमवार रात सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और तनाव बढ़ गया। […]

You May Like

advertisement