दशहरा पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित

दशहरा पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित
बदायूँ : 29 सितम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 02 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) का त्योहार मनाया जायेगा तथा गाँधी ग्राउण्ड पर रावण दहन का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान में दुर्गा पूजा का पर्व भी मनाया जा रहा है। इन दोनों ही पर्व हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण पर्व होने के कारण विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राओं, रामलीलाओं तथा रावण दहन का आयोजन होता है। इन आयोजनों पर बड़ी संख्या में व्यक्ति भाग लेते हैं और आयोजन स्थलों व मार्गों पर काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है।
उन्होंने बताया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु जनपद के समस्त थानों व कोतवाली क्षेत्र के लिए 21 मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 09 अधिकारियों को आरक्षित मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सभी नामित मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की कानून व शांति व्यवस्था के लिए उत्तरदायी हांगे।उन्होंने निर्देशित किया है कि परंपरागत तरीके से विजय दशमी(दशहरा) पर्व मनाया जाए और कोई भी नई परम्परा न पड़ने दी जाए। उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृद्धावस्था खोया हुआ युवापन नहीं है, बल्कि अवसर और शक्ति का एक नया चरण है:स्वामी विज्ञानानंद जी

Wed Oct 1 , 2025
स्वामी विज्ञानानंद जी आज सीनियर सिटीजन कॉन्सिल वृद्ध आश्रम पहुंचे। फिरोज़पुर 30 सितंबर 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= सीनियर सिटीजन कॉन्सिल वृद्ध आश्रम* में आज विशेष रूप से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद जी पहुंचे। स्वामी जी ने वहां […]

You May Like

advertisement