रामलीला मैदान में रावण दहन की तैयारीयां को लेकर मीरगंज एसडीएम एवं एएसपी ने किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में 21 तारीख रविवार से चल रही 15 दिवसीय रामलीला मेले का आज बुधवार को मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार एवं एएसपी ने मेले का निरीक्षण किया, और 2 अक्टूबर को रामलीला मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रामलीला परिसर का जायजा लिया और इस दौरान एएसपी एवं मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन और ट्रैफिक नियंत्रण जैसे अहम पहलुओं पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रावण दहन कार्यक्रम नगर वासियों के लिए एक सांस्कृतिक पर्व जैसा होता है और इसे भव्य रूप से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने रामलीला मंचन कर रहे कलाकारों से भी बातचीत की ने रामलीला टीम के कलाकारों ने अपने पात्रों के माध्यम से दर्शकों को रामायण की कथाओं से जोड़ने का वादा किया। बरेली एएसपी एवं मीरगंज एसडीएम ने फतेहगंज पश्चिमी चौकी इंचार्ज अनूप सिंह व फायर ब्रिगेड की टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले में कोई दुर्घटना ना हो जाए इसको लेकर को लेकर आपस में चर्चा की। इसी दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान ने कहा कि नगर में चल रही रामलीला का नगर वासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अनुमान है कि रावण दहन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। मेले में एएसपी एवं एसडीएम के साथ निरीक्षण के दौरान मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, मेला मंत्री महिपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, कैलाश शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सुनील पांडे, प्रदीप गर्ग, सुरेश गुप्ता, सचिन चौहान, अमित सिंह, दीपक तोमर, शीतल भारद्वाज, ममता गंगवार, गौरव मिश्रा, दौलत राम गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, रमन जायसवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, शैलेंद्र राठौर, संतोष राठौर आदि मेला कमेटी के लोग साथ में रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से किया विभूषित

Thu Oct 2 , 2025
सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से किया विभूषित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 122 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर योगेश जौहरी के संयोजन में स्थानीय श्यामगंज में […]

You May Like

Breaking News

advertisement