कुसुम कुमारी इंटर कॉलेज पुराना शहर में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम हुआ आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा के निर्देशानुसार मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत हरविंदर कौर व शारीन जेंडर स्पेशलिस्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा कुसुम कुमारी इंटर कॉलेज पुराना शहर में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वार्ड स्तर पर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया। कॉलेज की छात्राओं को पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी साथ ही महिला थाना से महिला आरक्षी मीना व अरुणा द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी, जिसमें मुख्यतः 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन, 112-आपातकालीन सेवाएं, 1090-वूमेन पावर लाइन 101-फायर विग्रेड आदि महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी और हेल्पलाइन नंबरों को कब और किस समय उपयोग किया जाता है यह भी जानकारी छात्राओं को दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाध्यापक फरहत रागिब, सहायक अध्यापक अनुज कुमार, वंदना वर्मा, दीपमाला पटेल, सोनाली सिंह आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अहसन मियां की सदारत में गौस-ए-पाक की याद में सजी महफ़िल

Sun Oct 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ग्यारहवी शरीफ पर बड़े पीर शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी गौस-ए-पाक की याद में सैलानी रज़ा चौक से निकलने वाला जूलूस-ए-गौसिया इस साल नहीं निकाला गया। बरेली के हालात को मद्देनजर रखते हुए दरगाह से फैसला लिया गया था कि जुलूस नहीं निकाला जाएगा। […]

You May Like

Breaking News

advertisement