बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर की बड़ी कार्यवाही

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली में आज बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणो को सील किया गया जिसके अंतर्गत मौलाना तौकीर रजा के करीबी वाजिद बेग के बारातघर को आज बीडीए द्वारा सील किया गया। तथा बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा फ़रीदापुर चौधरी में बने वाजिद बेग पुत्र हुसैन बेग के बेग मैरिज हाल को सील कर दिया गया।
बीडीए अधिकारियों ने इसी प्रकार वीरसावरकर नगर स्थित नाजिर खान के कार गैरेज को भी सील किया गया इसके साथ ही कोहाड़ापीर पर स्थित कय्यूम खान उर्फ मुन्ना की ई. स्कूटी एजेंसी को सील करने की कार्यवाही की गयी।
बीडीए के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाजिद बेग ने यह मैरिज हाल अवैध तरीके से बनाया था, इसी प्रकार कार गैराज व ई. स्कूटी की एजेंसी भी नियमानुसार नहीं है अतःभारी पुलिस बल की मौजूदगी में आज बरातघर, गैराज और एजेंसी को सील कर दिया गया है।
मैरिज हाल पर नोटिस भी चस्पा किया है और चेतावनी दी कि अगर सील को तोड़ा या हटाया गया तो एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्य में बीडीए के अधिकारियों और भारी पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लंदन की यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर 14.59 लाख की ठगी का आरोप, एफआईआर

Tue Oct 7 , 2025
लंदन की यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर 14.59 लाख की ठगी का आरोप, एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर की एक तथाकथित एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म ने युवक को लंदन की यूनिवर्सिटी में दाखिला […]

You May Like

advertisement