लंदन की यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर 14.59 लाख की ठगी का आरोप, एफआईआर

लंदन की यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर 14.59 लाख की ठगी का आरोप, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर की एक तथाकथित एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म ने युवक को लंदन की यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने का झांसा देकर करीब 14 लाख 59 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने एसएसपी अनुराग आर्य से गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश के बाद बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
बारादरी के स्टेडियम रोड निवासी सत्य प्रकाश का आरोप है कि डीडीपुरम निवासी रमनीत सिंह, जसप्रीत सिंह और उनकी नानी दविंदर कौर ने अपनी फर्म एड्यूलाइफ काउंसलिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर उनसे मोटी रकम ऐंठी। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजिलिया और दूसरी यूनिवर्सिटियों में एडमिशन दिलाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर उन्होंने सितंबर 2022 से फरवरी 2024 के बीच करीब 12.74 लाख रुपये ऑनलाइन और 1.85 लाख रुपये नकद दिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने उन्हें फर्जी ऑफर लेटर और कागजात थमा दिए।
जब सत्य प्रकाश ने विदेश भेजने या पैसे लौटाने की बात की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और धमकाने लगे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसी दौरान उसके नाम पर एचडीएफसी और एक्सिस बैंक में खाते खुलवाए, और उसके ब्लैंक चेक पर साइन कराकर रख लिए, जिन्हें अब गलत तरीके से इस्तेमाल करने की धमकी दी जा रही है।
सत्य प्रकाश ने बताया कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसएसपी अनुराग आर्य से मामले की शिकायत करते हुए अपनी जान का भी खतरा बताया है। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी ज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं ने की श्रीधाम वृन्दावन की पंचकोसी परिक्रमा

Tue Oct 7 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, संवाददाता – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन : परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम में चल रहे त्रिदिवसीय दिव्य व भव्य शरदोत्सव के तीसरे दिन देश-विदेश से आए असंख्य भक्तों- श्रृद्धालुओं ने महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के […]

You May Like

advertisement