आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आमजन मानस को मिलावटी एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है अभियान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य से भी अपूर्व श्रीवास्तव सहायक आयुक्त खाद्य 2 एवं अक्षय गोयल मुख्य खाद्य सुरक्षा बरेली के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों से कुल 06 नमूने तथा 25 किग्रा मिठाई अनुमानित मूल्य लगभग ₹5900/- जब्त कर नष्ट कराया गया। संग्रहित किए गए नमूने से संबंधित कार्यवाही का विवरण निम्न हैं मै0 विकास स्पेलर सुभाष नगर , शाही सरसों के तेल के 02 नमूने, मै0 साबिर स्पेलर, सुभाष नगर शाही से 01 तेल का नमूना, मै0 सुरेश स्वीट हाउस रमपुरा चौराहा शाही से बर्फी का 01 नमूना तथा 09 कि0ग्रा0 बर्फी अनुमानित मूल्य लगभग ₹ 2700 /- जब्त कर नष्ट करायी गयी।, मै0 विष्णु डेरी शाही से पनीर का 01 नमूना, मै0 राकेश स्वीट् हाउस रमपुरा चौराहा से बूंदी का लड्डू का 01 नमूना तथा 16 कि0ग्रा0 बूंदी का लड्डू अनुमानित मूल्य लगभग ₹ 3200/- जब्त कर नष्ट कराया गया। मै0 राम कृष्ण ट्रेडर्स मधुवन सिनेमा के सामने शाहजहांपुर रोड़ श्यामगंज से नमकीन के 02 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। तथा सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला झांसी प्रेषित किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपूर्व श्रीवास्तव सहायक आयुक्त खाद्य 2 , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बरेली द्वारा बताया गया है आम जन मानस को आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर सुरक्षित खाद्य/ पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जनपद में आवश्यक कार्यवाही जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में पोषण पंचायत कार्यक्रम संपन्न

Thu Oct 9 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में पोषण पंचायत कार्यक्रम संपन्न स्वस्थ जीवन शैली के लिए महिला आयोग सदस्य ने दिलाई पोषण शपथ रायबरेली, 08 अक्टूबर 2025मिशन शक्ति फेस 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ब्लॉक राही सभागार में पोषण पंचायत कार्यक्रम का सफल आयोजन किया […]

You May Like

advertisement