थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला करने बाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला करने बाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा गत दिवस को गस्त के दौरान पुन्नापुर चौराहे से एक अभियुक्ता हुस्नारा पत्नी नसीम खां निवासी खतौला थाना सीबीगंज बरेली को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वादी उपनिरीक्षक विपिन तोमर थाना सीबीगंज बरेली द्वारा तहरीर के माध्यम से बताया गया कि अभियुक्ता हुस्नारा पत्नी नसीम खां ग्राम खतौला आदि 07 अभियुक्त व 03-04 अज्ञात महिलाओं द्वारा एलबीडब्ल्यू तामील पर गई पुलिस पार्टी पर हमलावर होकर लाठी- डन्ड़ो से मारपीट करना व अभियुक्त नसीम को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर भगा देना व पुलिस बालों को जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के संबंध में थाना सीबीगंज पर गत दिवस नसीम पुत्र सला मोहम्मद, हनीफ, नथिया पत्नी नत्थू, हुस्नारा पत्नी नसीम, हनीषा पत्नी हनीफ, रिहाना पुत्री नत्थू, शबाना पुत्री नत्थू,निवासीगण खतौला थाना सीबीगंज व 03- 04 महिलाएं अज्ञात पंजीकृत किया गया। अपराध एवं अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा दौराने गस्त गत दिवस अभियुक्ता हुस्नारा पत्नी नसीम खां निवासी खतौला थाना सीबीगंज बरेली को पुन्नापुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता हुस्नारा उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्ता को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, व0उ0नि0 विपिन तोमर,का0विनित कुमार, म0का0 पिंकी आदि।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुर्वेद जीवन का महत्वपूर्ण अंग धन्वंतरि जी की पूजा अर्चना के साथ हुई गोष्ठी

Mon Oct 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में इंदिरा नगर में रामेश्वरम आयुर्वेद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में धन्वंतरि जी की जयन्ती पर आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर “जीवन में आयुर्वेद के महत्व” पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व […]

You May Like

advertisement