पावन कार्तिक मास में लगातार 18वें दिन निकाली प्रभातफेरी

पावन कार्तिक मास में लगातार 18वें दिन निकाली प्रभातफेरी

भगवान को केवल श्रद्धा और विश्वास से ही पाया जा सकता है: सचिन नारंग

फिरोजपुर 25 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 18वें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री नितिन मोंगा परिवार बना। पावन कार्तिक मास में श्री नितिन मोंगा ने अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और प्रभातफेरी निकाली। सचिन नारंग, राजेश वासुदेवा, दविंदर राजू, हरि ओम शर्मा, करुण मोंगा और प्रिंस चावला ने बहुत ही सुंदर भजनों/भेटों का गायन किया। इसके बाद श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का यह अदभुत नज़ारा देखने लायक था। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सचिन नारंग ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रद्धा का अर्थ है भगवान पर गहरा भरोसा, विश्वास और सम्मान। यह भक्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण माना जाता है। श्रद्धा के बिना, भक्ति अधूरी है और भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को श्रद्धा और भक्ति दोनों में स्थिर रहने की आवश्यकता होती है।
इस अवसर पर श्री विनोद मोंगा, नेहा मोंगा, सुगंधा मोंगा, तानीया मोंगा, अमोद मोंगा, शाम मोहन मोंगा, वीरा मोंगा, दीप्ति पुरी, राशि पुरी, पुरूषोतम चावला, गुलशन चावला, संजीव हांडा, रामस्वरूप, राम नरेश, महंत शिवराम, लोकेश तलवार, प्रवेश कुमार, राजू ओबेरॉय, मनोज गक्खड़, राजन जोशी, अजय ग्रोवर, राजेश बजाज, सुनीता, कटारिया, संगीता चावला, गीता बबूता, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंगनबाड़ी एजुकेटर भर्ती में धांधली करने का अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप

Sun Oct 26 , 2025
आजमगढ़। जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक पर आंगनबाड़ी एजुकेटर भर्ती में धांधली के गंभीर आरोप लगे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में शासनादेशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, मेरिट की अनदेखी करते हुए रिश्वत के […]

You May Like

advertisement