पहले जागरण के झंडे के साथ चिंतपूर्णी दरबार में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी ने निकाली प्रभातफेरी

पावन कार्तिक मास में लगातार 20वें दिन 2 प्रभातफेरी निकाली गई

फिरोजपुर 27 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 20वें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। आज अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा 2 स्थानों पर प्रभातफेरी निकाली गई। एक प्रभातफेरी अम्बे वैली में अमन शर्मा के घर निकाली गई और दूसरी प्रभातफेरी पहला विशाल मां भगवती जागरण का सुखना झंडा मां चिंतपूर्णी दरबार ले जाने के उपलक्ष्य में मां चिंतपूर्णी दरबार में निकाली गई। दोनों जगह पर खूब रंग बरसा। अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा चिंतपूर्णी दरबार में जीरा धर्मशाला में पहले भजन कीर्तन किया गया उसके बाद चिंतपूर्णी दरबार तक नाचते गाते हुए भजन कीर्तन करते हुए माता रानी के झंडे के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का यह अदभुत नज़ारा देखने लायक था। चिंतपूर्णी दरबार के सभी लोगों ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। सचिन नारंग, दविंदर राजू, हरि ओम शर्मा, जगदीश मक्कड़ ने चिंतपूर्णी दरबार में और राजेश वासुदेवा और करुण मोंगा ने अम्बे वैली फिरोजपुर में बहुत ही सुंदर भजनों/भेटों का गायन किया। सभी भक्तों को नाम का ऐसा रंग चढ़ा कि ट्रेन में बैठे सभी यात्री नाचे बिना नहीं रह पाए।

इस अवसर पर प्रदीप चानना, गुलशन चावला, संजीव हांडा, अश्वनी पुरी, चरणजीत हलवाई, बिट्टू गैस सिलेंडर वाला, सूरज धवन, महिंदर पाल बजाज, अमन शर्मा, दर्शन देवी, रूबी मित्तल, रोहित मित्तल, सलोनी, संजय जैन, अंकुर गर्ग और बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति की प्रस्तावित देहरादून यात्रा की तैयारियां तेज़

Tue Oct 28 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनराष्ट्रपति की प्रस्तावित देहरादून यात्रा की तैयारियां तेज़,सागर मलिक राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव ने देहरादून में अधिकारियों की बैठक ली राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देशराष्ट्रपति निकेतन में हॉर्स राईडिंग एरीना एवं फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा, जल्द लोकार्पण […]

You May Like

advertisement