जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 अंतर्गत बकावंड विकासखंड के ग्राम कोहकापाल और बस्तर विकासखण्ड के रेटावण्ड में रेत खदान के आबंटन हेतु इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से रेत उत्खनन पट्टा आवंटन किया जाना है, जिस हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदारों से निविदा आमंत्रित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.chhattisgarhmines.gov.in,https://bastar.gov.in,https://www.msteecommerce.com/auctionhome/mmb/sandeg/index.jsp तथा जिला कार्यालय (खनिज शाखा) जगदलपुर, जिला पंचायत बस्तर सहित जनपद पंचायत बकावण्ड एवं बस्तर और ग्राम पंचायत कोहकापाल एवं रेटावण्ड के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली 20 नवम्बर से 26 नवंबर 2025 तक जमा की जाएगी। बोलीयां केवल ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
रत्नावली में केयू यूथ रेडक्रॉस ने दी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी सैकड़ों लोगों ने प्रशिक्षण लेकर उठाया लाभ। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू यूथ रेडक्रॉस यूनिट ने रत्नावली समारोह के दौरान सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य संबंधी […]