आशा सगीनियो ने बकाया मानदेय भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री के नामित जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

आजमगढ़। आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के तत्वधान में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची बड़ी संख्या में आशा संगिनीयो ने बकाया मानदेय के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है।

जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने बताया कि 2005 से हम बहने सरकार की समस्त योजनाओं को सफल बनाने में अपना योगदान दी।लेकिन आज सरकार हमारे सभी कार्य का श्रेय आंगनबाड़ी को देकर हम बहनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
आशा संगीनियों ने सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि हमें राज्य कर्मचारी कर दर्ज़ा मिले और किसी भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा हम बहनों पर अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं है। समस्त आशा बहनों का आभा कार्ड बनाने व सन 2018 से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, सन 2024 – 25 और राज्य बजट का हमारा समस्त बकाया भुगतान किया जाए। समस्त सीएचसी पीएचसी पर ठहरने हेतु आवास व शौचालय की व्यवस्था की जाए। मध्य प्रदेश की तरह हमारा मानदेय 18 हजार लागू किया जाए। हम बहनों को लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान रीना देवी, निर्मला देवी, सरिता, तारा मुन्नी, तसनीम, नहक़त बानो, रामा सिंह, उर्मिला, रीता, राजदुलारी, पूनम, संगीता सुनीता आदि।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इज्जत नगर मंडल " रेल मदद ऐप" 139 को और अधिक सफल एवं कारगर बनाने के उद्देश्य से रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति सदैव तत्पर

Sun Nov 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जत नगर मंडल “रेल मदद ऐप“ 139 को और अधिक सफल एवं कारगर बनाने के उद्देश्य से रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति सदैव तत्पर है। यह एप यात्रियों को यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित और प्रभावी […]

You May Like

Breaking News

advertisement