सरसों के खेत में युवक की मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र में सरसों के खेत से अविवाहित युवक का शब बरामद। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम गृह भेजा दिया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया है कि उनको डायल 112 नंबर से सूचना प्राप्त हुई की परधौली के जंगल में सरसों के खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना सीबीगंज अपने साथ थाने की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां पर मृतक की शिनाख्त लोकेश बाबू (40) पुत्र इंद्रजीत निवासी परधौली के रूप में हुई। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि मृतक एक बलात्कार के मामले में कुछ समय पूर्व जेल भी जा चुका था। मृतक के गले पर एक निशान दिखाई दे रहा है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि मृतक की गला घोटकर हत्या की गई है। परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर अभी नहीं प्राप्त हो पाई है। परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरसीसी व आई के येल्लो ने जीत के साथ किया आगाज़

Thu Jan 23 , 2025
शकुंतला देवी मेमोरियल T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग का सी डी ओ ने शुभारंभ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के तत्वाधान में छठी शकुंतला देवी मेमोरियल T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग का शुभारंभ सीडीओ जगप्रवेश द्वारा गेंद खेलकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया lपहले मुकाबले में […]

You May Like

Breaking News

advertisement