इज्जत नगर मंडल ” रेल मदद ऐप” 139 को और अधिक सफल एवं कारगर बनाने के उद्देश्य से रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति सदैव तत्पर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जत नगर मंडल “रेल मदद ऐप“ 139 को और अधिक सफल एवं कारगर बनाने के उद्देश्य से रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति सदैव तत्पर है। यह एप यात्रियों को यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रदान करता है।
ज्ञातव्य हो कि गाड़ी संख्या 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के कोच संख्या इ-4 में बर्थ संख्या 33 एवं 34 पर दिव्यांग दंपति आलोक शर्मा एवं रंजना सिंह यात्रा कर रहे थे। उक्त यात्रियों द्वारा इज्जतनगर मंडल के वाणिज्य नियंत्रक कक्ष पर कार्यरत मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री एच.एस.सागर को हेल्पलाइन नंबर 139 पर काॅल द्वारा सूचना मिली कि उनकी 11 माह के बच्चें के लिए दवा की सख्त आवश्यकता है क्योकि बच्चें को तेज बुखार हैं। यात्री से वार्ता करने पर उन्हें बताया गया कि उन्हें चिकित्सा सहायता मथुरा में उपलब्ध हो सकेगी। किन्तु यात्री के द्वारा अनुरोध किया गया कि मुझे दवाओं की तत्काल आवश्यकता है यदि हो सके तो हाथरस सिटी स्टेशन पर उपलब्ध करा दिया जाए। जिसके उपरांत तत्काल ही हाथरस सिटी स्टेशन पर कार्यरत वाणिज्य कर्मचारी श्री कान्हा राम जलूथरिया को सूचना दी गई एवं अनुरोध किया गया कि यथासंभव उक्त यात्री की सहायता की जाए। कार्यरत वाणिज्य कर्मचारी द्वारा तत्परता दिखाते हुए निकटतम मेडिकल स्टोर से यात्री के द्वारा बताई गई दवा क्रय करके ट्रेन में चल रहे चल टिकट परीक्षक सुमित रंजन के माध्यम से यात्री को दवा देकर सहायता प्रदान की गई।
यात्री दंपति ने रेलवे द्वारा शीघ्र कार्रवाई के फलस्वरूप हाथरस सिटी स्टेशन पर दवा उपलब्ध कराने के लिए रेल कर्मियों को साधुवाद दिया तथा मुक्त कंठ से रेलवे की प्रशंसा की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैंगस्टर एक्ट के वाछिंत व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में

Sun Nov 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गत दिवस रात्रि थाना आंवला , बरेली पुलिस टीम कस्बा आंवला में शान्ति व्यवस्था व्यवस्था के दृष्टिगत गस्त कर रहे थे, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी कि थाना आवंला का हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर एक्ट का वाछिंत अभि0 दानिश पुत्र फईम बेग निवासी मोहल्ला […]

You May Like

Breaking News

advertisement