मनोविज्ञान और व्यवहार विज्ञान का जीवन में बड़ा महत्व : प्रोफेसर दिनेश कुमार

मनोविज्ञान और व्यवहार विज्ञान का जीवन में बड़ा महत्व : प्रोफेसर दिनेश कुमार

गुरुग्राम, प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि मनोविज्ञान और व्यवहार विज्ञान का जीवन में बहुत महत्व है। यह गूढ़ विषय हैं। इन पर गहन शोध होना चाहिए। वह गुरुग्राम स्थित ट्रांजिट कैंपस में मनोविज्ञान एवं व्यवहार विज्ञान विभाग में बिहेवियरल काउंसलिंग सेल तथा बायोफीडबैक लेबोरेटरी का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे। प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह दोनों आयाम मनोविज्ञान और व्यवहार विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के लिए काफ़ी उपयोगी सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर ट्रांजिट कैंपस की निदेशक प्रोफेसर सुजाता शाही ने विषय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। बिहेवियरल काउंसलिंग सेल की स्थापना विश्वविद्यालय के छात्रों तथा समुदाय में मनोवैज्ञानिक कल्याण को बढ़ावा देने तथा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई है। यह केंद्र मनोवैज्ञानिक कठिनाइयों, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं, दैनिक कार्यों में आने वाली चुनौतियों से जूझ रहे लोगों को काउंसलिंग सहायता प्रदान करेगा तथा एक स्वस्थ और अधिक उदार समुदाय विकसित करने में मदद करेगा। नवस्थापित बायोफीडबैक लेबोरेटरी उन्नत उपकरणों से सुसज्जित है जो व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं। बायोफीडबैक थेरेपी शरीर की प्रतिक्रियाओं के प्रति जागरूकता और नियंत्रण विकसित करने में सहायक होती है, जिससे तनाव प्रबंधन, भावनात्मक नियमन तथा समग्र कल्याण में मदद मिलती है।
इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार, डॉ. गुरप्रीत कौर, सुश्री कोमल, सुश्री अंजु, डॉ. कल्पना महेश्वरी, डॉ. अजय तथा अन्य लोग शामिल थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से झंडी दिखाकर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात : सुभाष सुधा

Sat Nov 8 , 2025
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन में किया सफर। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 नवंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने अगले दिन ही कुरुक्षेत्र को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलना जिला […]

You May Like

advertisement