साफ-सुथरा अस्पताल, बेहतर सेवा एवं मरीज की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए : सीएमओ


साफ-सुथरा अस्पताल, बेहतर सेवा एवं मरीज की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए : सीएमओ

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माहुला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकांश केंद्रों पर कर्मचारी उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। सीएमओ ने अस्पतालों की साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद के सभी सरकारी चिकित्सालयों को निर्देश दिये कि बेडशीट प्रतिदिन कलर कोड के अनुसार बदली जाए, ताकि संक्रमण नियंत्रण में रहे और मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिले। प्रत्येक मरीज को तकिया भी उपलब्ध कराई जाए।
डाॅ एन आर वर्मा ने ऑक्सीजन सिलेंडर, सक्शन मशीन और आपातकालीन उपकरण पर सभी सरकारी चिकित्सालयों को हिदायत दी कि ये अति संवेदनशील एवं आवश्यक उपकरण किसी भी अस्पताल के चालू अवस्था में रखा जाए। बायोमेडिकल वेस्ट (BMW) का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही डस्टबिन से किया जाए।
सीएमओ ने निर्देशित किया कि डिलीवरी के बाद प्रसूता को 24 से 48 घंटे तक अस्पताल में रखा जाए, ताकि माँ और नवजात दोनों की चिकित्सकीय निगरानी सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर में साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए गए, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट को भवन रखरखाव और प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। अजमतगढ़ में सभी कर्मी उपस्थित पाए गए तथा हरैया एवं माहुला केंद्रों पर व्यवस्था सामान्य पाई गई। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सरकारी चिकित्सालयों पर उपलब्ध दवाइयाँ ही सभी मरीजों को लिखी जाएँ और निःशुल्क वितरित की जाएँ इसमें किसी प्रकार की कोताही ना होने पाए ।
डॉ. वर्मा ने कहा कि “निरीक्षण का उद्देश्य कमियाँ ढूँढना नहीं, बल्कि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना है।हमारे अस्पताल ऐसे हों जहाँ मरीज को इलाज के साथ सम्मान और स्वच्छ वातावरण भी मिले।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिब्ली नेशनल कॉलेज में इंटर फैकल्टी क्रिकेट ट्रायल का आयोजन

Sat Nov 8 , 2025
आगामी शिब्ली डे के उपलक्ष्य में शिब्ली नेशनल कॉलेज में चल रहे शिब्ली पखवाड़ा के पाँचवें दिन इंटर फैकल्टी क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जयनाथ सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित […]

You May Like

advertisement