कुरुक्षेत्र महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का देश के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में हो रहा है लाइव प्रसारण

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 नवंबर : कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 का देश के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों से भी लाइव प्रसारण किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मध्यप्रदेश को सहयोगी राज्य के रूप में शामिल किया गया है। महोत्सव में मध्य प्रदेश के पैवेलियन को स्थापित करके यहां के खान-पान, रहन-सहन, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस प्रदेश की लोक संस्कृति को जहां पर्यटक महोत्सव में पहुंचकर देख सकते है, वहीं दूर-दराज बैठे लोगों को महोत्सव के पलों को लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया जा रहा है।
सहयोगी राज्य मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में प्रचार रथ के माध्यम से महोत्सव के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इसी प्रकार ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, गुजरात में द्वारिकाधीश और राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के मुख्य कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण चल रहा है। ये सभी मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं और लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। इन मंदिरों के प्रांगण में हरियाणा सरकार द्वारा बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधान सभा में मनाया संविधान दिवस

Thu Nov 27 , 2025
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 नवंबर : हरियाणा विधान सभा परिसर में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह […]

You May Like

advertisement