प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 13 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिस को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा कोण्डागांव तहसील के ग्राम मालाकोट निवासी रूनई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पति सोनारू को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेला का आयोजन 14 नवम्बर को

Thu Nov 13 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 13 नवम्बर 2025/ स्कूल शिक्षा के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) मेला का आयोजन 14 नवम्बर दिन शुक्रवार को जिले के समस्त प्राथमिक शालाओं में किया जाएगा। समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सभी शालाओं में स्टॉल का निर्माण, मेले में स्टॉल लगाने, निगरानी […]

You May Like

advertisement