गोरा बाजार से झूलेलाल मंदिर तक सड़क का हुआ निर्माण सभासद परमजीत सिंह गांधी ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी की करी प्रशंसा

रायबरेली
रिपोर्ट विपिन कुमार
मो7238088647

गोरा बाजार से झूलेलाल मंदिर तक सड़क का हुआ निर्माण सभासद परमजीत सिंह गांधी ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी की करी प्रशंसा

_
रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर और अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह की पहल से जनपदों की सड़कों का बखूबी से किया जा रहा है सौंदर्यीकरण। आपको बताते चले बीते कुछ सालों से देखा गया कि रायबरेली शहर की जितनी भी वार्ड की सड़के हैं पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी और साथ ही साथ आम जनता और घर की महिलाओं को निकलने में काफी दिक्कतें होती थी।सबसे बड़ी बात जो स्कूली बच्चे होते थे उन्हें और भी परेशानियां होती थी।लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष की एक पहल से शहर की सड़कों का मरमत कार्य किया जा रहा हैं। जहां आज वार्ड नंबर 28 सभासद परमजीत सिंह गांधी ने मीडिया से रूबरू होते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की सराहना की और बताया लगभग 510 मी रोड गोरा बाजार से झूलेलाल मंदिर तक डामरीकरण कराया जा रहा है। 22लाख रु की लागत से सड़क को पूरी तरीके से मरम्मत कराई जा रही है।सबसे अहम बात इस सड़क से रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए समस्त अधिकारी आम जनता सीधे इंदिरा उद्यान वॉकिंग के लिए जाते हैं।दरअसल ये सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ी थी लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष की पहल से आज यह सड़क पूरी तरीके से डामर रोड बना दी गई।वह दूसरी तरफ सभासद परमजीत सिंह गांधी ने एक बात और बताई कि अगर नाली का निकास और विकास नहीं कराया गया तो 22 लाख रुपए का लगेगा चूना क्योंकि जब बरसात का सीजन आएगा तो सड़कों पर जल भराव हो जाएगा अगर नालियों का विकास नहीं होगा तो पूरी तरीके से पानी सड़कों पर भरा रहेगा तो हमारे नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से गुजारिश है कि जल्द से जल्द नालियों का भी विकास कर दिया जाए ताकि बजट का सही उपयोग हो सके और जो सड़के अब डामर रोड बनवाई जा रही है उन पर जल भराव ना हो । आईए आपको सुनाते हैं वार्ड नंबर 28 सभासद परमजीत सिंह गांधी ने क्या कुछ कहा।

बाइट _ परमजीत सिंह गांधी सभासद

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के निदेशक को एजुकेशन वल्र्ड ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परिवर्तनकारी शिक्षाविद् पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Fri Nov 14 , 2025
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के निदेशक को एजुकेशन वल्र्ड ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परिवर्तनकारी शिक्षाविद् पुरस्कार से सम्मानित किया गया हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र 14 नवम्बर शुक्रवार : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार शर्मा को […]

You May Like

Breaking News

advertisement