महासमुंद 24 नवंबर 2025/ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के राज्य वीरता पुरस्कार के लिए साहसी बालक-बालिकाओं से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने किसी विशेष घटना में अदम्य साहस, शौर्य और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए किसी व्यक्ति की जीवन रक्षा की हो या उसकी शारीरिक क्षति से बचाने के उद्देश्य से निःस्वार्थ कार्य किया हो। ऐसे कार्य अन्य बच्चों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी होने चाहिए। पात्रता के अनुसार घटना के समय बच्चे की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही पात्र घटनाएं 01 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के मध्य घटित होनी चाहिए। पुरस्कार हेतु इच्छुक पात्र बच्चे या उनके अभिभावक महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद से निर्धारित आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन दो प्रतियों में 20 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
कोण्डागांव, 24 नवम्बर 2025/ वनमंडलाधिकारी कोंडागांव श्री चूणामणी सिंह, भा.व.से के निर्देशानुसार एवं सयुक्त वनमंडलाधिकारी कोंडागांव श्री आशीष कोट्रीवार के मार्गदर्शन में कोंडागांव वनमंडल अंतर्गत संचालित आरामिल जोगेन्दर सॉ मिल एवं शारदा विजय सॉ मिल कोंडागांव पर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में राज्य स्तरीय उडनदस्ता दल की उपस्थिति में […]