संयुक्त किसान मोर्चा ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति नामित जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन

आजमगढ़। किसान आंदोलन के पांचवीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26नवम्बर को राष्ट्रपति के नामित नौ सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रर्दशन कर किया नारेबाजी । प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के नये श्रम कानून को श्रमिक विरोधी बताकर आवाज उठाई गई।किसान सभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि वर्तमान के केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की गरज से जनता पर मंहगाई थोपा जा रहा है। यह आमजनता नहीं बल्कि पूंजीपतियों सरकार है। मंहगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जिसके कारण आमजनता परेशान है, ऐसी सरकार को जनहित में कदम उठाने की जरूरत है।किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ व जिला मंत्री गुलाब मौर्य व प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने बताया कि हमारी नौ सूत्री मांगों में एमएसपी सीटू प्लस 50 प्रतिशत किसानों की फसल का मूल्य निर्धारित करने, दस हजार रूपये बुढ़ापे की पेंशन अनिवार्य करने, किसानो को सभी प्रकार के कर्ज माफ करने की मांग की।वहीं रामनेत यादव ने बताया कि हमारी अन्य मांगों में छुट्टा पशुओं तथा जंगली पशुओं से किसान की फसल बचाने, कृषि के सिंचाई के लिए हर खेत को पानी बिजली का निजीकरण बंद व बढ़ी हुई बिजली बिल वापस लिये जाने, भारतीय बीज को कम्पनियों के हवाले न करने, धान और गन्ना की घटतौली रोके जाने व कृषि लागत घटाये जाना शामिल रहा।ज्ञापन सौंपने वालों में जियालाल, रामनेत यादव, भाकपा जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय वसीर मास्टर, जानकी मौर्य, विजय बहादुर, रामटहल, द्विजराम यादव, दिनेश पाण्डेय, राजेंद्र, अशोक राय, रामअवध यादव आदि शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमारा संविधान सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक, हर नागरिक को समान अधिकार - संघमित्रा गौतम

Thu Nov 27 , 2025
आजमगढ़ ब्यूरो। आजमगढ़ के अम्बेडकर पार्क में 76वें संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक पाठ और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। संघमित्रा गौतम लक्ष्य कमांडर ने कहा कि डॉ.आंबेडकर की दूरदृष्टि से निर्मित भारतीय संविधान विश्व के सबसे मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है और यह हर नागरिक को समान […]

You May Like

advertisement