प्लेसमेंट कैम्प 28 नवंबर को

धमतरी 27 नवंबर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा 28 नवंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा बीता सखी, इंश्योरेंस एडवाईजर, फायर मैन, सिक्यूरिटी गार्ड, पैकेजिंग स्टॉफ, ड्राइवर, वॉर्ड बॉय आदि कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, डिप्लोमा फायर सेफ्टी हो, वे इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति, निवास, रोजगार कार्यालय का नवीन पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांग बालिका का बनाया गया आधार कार्ड

Thu Nov 27 , 2025
शासन की योजनाओं का मिलेगा लाभ कोण्डागांव, 27 नवम्बर 2025/  फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोड़मा निवासी दिव्यांग बालिका गणेश्वरी मंडावी का आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण शासन की योजनाओं का लाभ से वंचित होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बालिका का आधार कार्ड […]

You May Like

advertisement